Saturday , September 21 2024
Breaking News

National: बिजली कटौती पर भड़के लोग, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, दो घायल

  • बिजली आपूर्ति बंद करने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
  • पावर सब स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने चलाई गोली
  • विधायक महबूब बोले-मृतक के परिवार को मिले मुआवजा

National bihar katihar protest power cut police fired one died and two in critical condition: digi desk/BHN/कटिहार/ बिहार के कटिहार में बुधवार को एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। बिजली कटौती के खिलाफ भारी संख्या में लोग बारसोई प्रखंड कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान लोग अचानक उग्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की।

फायरिंग के दौरान तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है। जबकि बारसोई अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने एक शख्स की मौत की बात स्वीकार की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि निहत्थी जनता जो बिजली की मांग रही थी। उसपर गोली चलाना घोर अपराध है। यहां अपराधियों की सरकार है। बिहार सरकार निकम्मी और निष्ठुर है। सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।

लाठी और गोली की सरकार

प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही प्रतिपक्षा के नेता विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, प्रदेश में लाठी और गोली की सरकार चल रही है। लोगों पर गोली चलाई गई। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

विधायक ने की मुआवजे की मांग

बलरामपुर के विधायक महबूब आलम ने कहा कि पुलिस को संयम से काम लेना था। उन्होंने मृतक के परिवार को 20 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की। वहीं, मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद के रूप में हुई है। खुर्शीद छछना गांव के रहने वाले थे।

घटना का वीडियो भी आया सामने

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तीन लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े नजर आते हैं। उनके पास लोगों की भीड़ है। कुछ लोग अस्पताल ले जाने की बात कर रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

यूपी के 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों में जल्द उपलब्ध होगी ऑडियो टूर सुविधा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग पर्यटकों को सुविधाओं को सहूलियत देने के लिए तमाम तकनीक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *