Wednesday , June 26 2024
Breaking News

cold wave:प्रदेश में मौसम साफ होते ही बढ़ी ठिठुरन, 4 से 5 डिग्री लुढ़केगा पारा

MP Weather:digi desk/BHN/ bhopal, अरब सागर और मध्य प्रदेश पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात समाप्त हो चुके हैं। इस वजह से अब वातावरण में नमी आने का सिलसिला थम गया है। इससे बादल छंटने लगे हैं। हालांकि पिछले चार दिनों में प्रदेश में कई स्थानों पर हुई बरसात के कारण राजधानी सहित कई क्षेत्रों में कोहरा छा रहा। गुरुवार से कोहरा भी छंटने लगा। उधर हवा का रुख उत्तरी होने से सर्द हवाओं का दखल भी बढ़ गया है। शुक्रवार तक मौसम और साफ होते ही ठंड के तेवर काफी तीखे होने के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले 15 दिन में लगातार चार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हो चुके हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बारिश और बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर सी बिछ गई है। हाल ही में अरब सागर और मप्र के मध्य में बने चक्रवात भी बुधवार को समाप्त हो गए है। फिलहाल कोई वेदर सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से हवा का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हो गया है। उत्तर भारत के पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है।

इससे रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्ला के मुताबिक वातावरण में नमी कम होने से गुरुवार से कोहरा भी तेजी से छंटने लगेगा। इससे धूप निकलेगी और दिन के अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगेगा। उधर आसमान साफ होने से रात के तापमान में और तेजी से गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दो दिन में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में शीतलहर भी चलेगी।

About rishi pandit

Check Also

MP: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, 52 साल बाद अब CM, मंत्री अपनी जेब से भरेंगे अपना इनकम टैक्स

Madhya pradesh bhopal mp news big decision of cm dr yadav changed the rule of …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *