Saturday , May 18 2024
Breaking News

Monsoon in MP : छत्तीसगढ़ तक पहुंचा मानसून, अगले 24 घंटों में प्रदेश में देगा दस्तक

सागर, जबलपुर, उमरिया, पन्ना , सतना, कटनी एवं छिंदवड़ा में आरेंज अलर्ट

Bhopal monsoon in madhya pradesh monsoon reaches chhattisgarh will knock in madhya pradesh in next 24 hours: digi desk/BHN/भोपाल/ मानसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा इस वर्ष प्रदेश में मानसून की दस्तक देने जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ताकतवर होकर आगे बढ़ चुका है, वर्तमान में यह उत्तरी उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे इलाकों में बना हुआ है। वहीं बिपर्जय अब हवा के ऊपरी भाग में प्रणाली के रूप में बनकर वर्षा की गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं।

इन दोनों प्रणालियों सहित एक द्रोणिका भी आकार लेने जा रही है। मौसम की विभिन्न प्रणालियों के असर से मानसून को ताकत मिल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर तक मानसून को आगे बढ़ाकर छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में पहुंचने की घोषणा कर दी है।

इस बीच दिन भर से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा जारी है जो मानसून के जल्द आगे बढ़ने के संकेत दे रही हैं। मौसम विभाग की शनिवार की बैठक में मानूसन के और आगे बढ़कर प्रदेश में दस्तक दे देने की संभावना बन रही है।

प्रदेश में शुक्रवार काे वर्षा की गतिविधियों का केंद्र पूर्वी इलाके और मध्य क्षेत्र के इलाके रहे। दिन भर में सबसे ज्यादा वर्षा राजधानी भोपाल में 23.6 मिमी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त सिवनी में 21 तो मंडला में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वर्षा का इंतजार कर रहे सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो सहित जबलपुर में बौछारें पड़ीं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन में रायसेन, सीहोर, हरदा, खंडवा, अनूपपुर, डिंडौरी, सिवनी एवं शाजापुर में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, राजगढ़,बुरहानपुर, धार, इंदौर, खरगौन,नर्मदापुर, बड़वानी, बैतूल, विदिशा, देवास, शहडोल, मंडला, बालाघाट, सागर, जबलपुर, उमरिया, पन्ना , सतना, कटनी एवं छिंदवड़ा में आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि मानसून छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में आ चुका है। यह 24 से 48 घंटे में आगे बढ़ेगा। शुक्रवार को भोपाल संभाग एवं जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में अच्छी वर्षा हुई है। ऐसे में अगले एक से दो दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ को कवर कर जबलपुर संभाग के छत्तीसगढ़ से लगे हिस्सों में पहुंच जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एसके नायक का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितयां अनुकूल हैं। मानसून आगे बढ़ेगा। 30 जून तक प्रदेश के अनेक स्थानों में मध्यम से तेज वर्षा एवं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 30 जून, तक मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों के अधिकतम तापमानों में तीन से पांच डिग्री सेल्शियस की गिरावट होगी।30 जून तक मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगमन की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

शिवपुरी कलेक्टर ऑफिस में भड़की आग, कई विभागों की फाइलें जलकर राख

शिवपुरी  जिले के कलेक्टर ऑफिस में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *