Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए थे कलेक्टर अनुराग वर्मा और निगमायुक्त राजेश शाही, दिग्विजय, तन्खा ने पूछा-क्या CS लेंगे एक्शन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की मौजूदगी ने सियासी विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने दोनों अफसरों की ध्वज प्रणाम करते हुए तस्वीर शेयर कर उन पर एक्शन लिए जाने की मांग की है। वहीं, दोनों अधिकारियों ने इसको लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने रविवार को ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की। इसमें सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त RSS के सदस्यों के साथ ध्वज प्रणाम करने की मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं। सांसद ने लिखा- सतना में RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की है!! ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखे।

तो सितारे गर्दिश में आएंगे

तन्खा ने आगे लिखा- मध्यप्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। क्या CS ऐसा करेंगे? उनको रिटायरमेंट के पश्चात दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। राज्य की 8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है। जो अधिकारी राजनीति करेंगे, उनके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे।

दिग्विजय बोले- भाजपा ने संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विवेक तन्खा के ट्वीट को रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भाजपा ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय, आप से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है। फिर भी देखते हैं कि आप कितने निष्पक्ष हैं।

केके मिश्रा बोले- इतने चरण चुंबक मत बनिए

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने शनिवार को कहा था- शर्म कीजिए कलेक्टर सतना और निगमायुक्त जी। RSS के कार्यक्रम में इतने बड़े चरण चुंबक भी मत बनिए। क्या आपसे निष्पक्ष चुनाव संपादन की उम्मीद की जा सकती है? 5 महीने बाद का भी ध्यान रखिए।

About rishi pandit

Check Also

MP: रेल अधिकारी ने महिला सहकर्मी को बनाया हवश का शिकार, पुलिस ने जेल भेजा, सस्पेंड

Madhya pradesh jabalpur jabalpur railway officer made female colleague victim of lust administration suspended him: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *