Sunday , June 2 2024
Breaking News

MP Weather: मौसम शुष्‍क, बढ़ी उमस, 4 दिन बाद फिर छा सकते हैं बादल

Bhopal mp weather news dry weather increased humidity after four days it may be cloudy again: digi desk/BHN/भोपाल/वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां तो सक्रिय हैं, वातावरण में कुछ नमी आने के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण उमस महसूस हो रही है। साथ ही अब तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बिहार से लेकर तेलंगाना तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक अन्य द्रोणिका लाइन मौजूद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन पांच मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण आंशिक बादल बने हैं। इस वजह से उमस बढ़ रही है। शुक्ला के मुताबिक वातावरण में नमी कम रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से अभी दो दिन तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के आसार हैं। उधर अरब सागर में अमीनीदीप के पास एक अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके बुधवार को चक्रवात तूफान में बदलने की संभावना है। इसके असर से चार दिन बाद मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

About rishi pandit

Check Also

प्रदेश में रजिस्ट्री कराने में मिल रही छूट का भी महिलाएं उठा रही अतिरिक्त लाभ

इंदौर मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में अब महिलाएं आर्थिक रूप से भी सशक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *