Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Panna: पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म

पन्ना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ टाइगर रिजर्व अकोला बफर जोन से टाइगर रिजर्व प्रबंधन और वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। यहां बाघिन पी-234-23 ने अपने दूसरे लिटर में 2 शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई है। बता दें कि यह युवा बाघिन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती है।

अपने पहले लिटर में भी इस बाघिन ने 2 शावकों को जन्म दिया था और अब दूसरे लिटर में भी 2 शावकों को जन्म दिया है। जो पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं, पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बाघिन पी- 234-23 और उसके दोनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं। टाइगर रिजर्व की टीम लगातार बाघिन और शावकों पर नजर रख रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब 80 से अधिक बाघों की संख्या पहुंच चुकी है।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *