Monday , May 5 2025
Breaking News

Anuppur: जीजा-साले के झगड़े में दोस्त को बचाने आए युवक की हत्‍या

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/  जैतहरी के ग्राम पड़री में बुधवार देर रात जीजा-साले के झगड़े में दोस्त को बचाने आए युवक की हत्‍या कर दी गई। तीन अन्‍य लोग भी घायल हुए हैं जिनको जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया। राजेश सिंह को मौत के घाट उतारने वाले का नाम जय सिंह है। आरोपित का राजेश के दोस्त जीवन सिंह के बीच विवाद था क्योंकि आरोपित जय ने उसकी बहन के साथ प्रेम विवाह किया है।

बता दें कि जीवन सिंह और जय सिंह के बीच अक्सर इसी बात को लेकर विवाद बना रहता था। बुधवार रात जीवन सिंह एक गांव में शादी समारोह से एक साथी के साथ लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जय सिंह मिल गया। जीवन सिंह को देखकर जय सिंह गाली गलौज करने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी। बताया गया जीवन सिंह और उसके साथियों से झगड़ने के बाद जय सिंह घर पहुंचा और घर से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया। इस बीच जीवन सिंह और उसके साथी मौके पर मौजूद थे। उन्हें नहीं पता था कि जय सिंह हथियार लेकर आया है। जय सिंह ने जीवन पर हमला कर दिया, तो पप्पू सिंह पुत्र राम सिंह बचाने पहुंचा।

उसने धारदार कुल्हाड़ी से पप्पू सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन में गिर गया फिर भूपेंद्र सिंह आया, तो उस पर भी हमला कर दिया वह भी घायल हो गया। इस दौरान राजेश सिंह ने जय सिंह को पकड़ने की कोशिश की, तो उसके गले पर प्रहार कर दिया। इस हमले में राजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *