Saturday , May 4 2024
Breaking News

1947 Wave: जानिए क्या है 1947 Wave की घटना, जिसने पूरे अमेरिका में मचा दिया था हड़कंप..!

World know what is the historic event of 1947 wave which created a stir all over america: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ उड़न तश्तरी और अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को लेकर आज भी दुनियाभर में जिज्ञासा है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि unidentified flying object को लेकर एक समय अमेरिका में अजीब सा दहशत का माहौल था और इस घटना को आज भी इतिहास में ‘1947 Wave’ के नाम से जाना जाता है।

1947 में कई जगह UFO दिखने का दावा

अमेरिका में साल 1947 में कई राज्यों में एक साथ कई स्थान पर unidentified flying object (UFO) देखे जाने के दावे किए गए थे। यहां खासकर गर्मयों के मौसम में उड़न तश्तरी और डिस्क के आकार की विशाल वस्तुएं आसमान में देखे जाने के दावे किए गए थे। तब पूरे अमेरिका में इस तरह की खबरें चर्चा में आ गई थी और अखबारों में इससे संबंधित खबरें सुर्खियों में छाई रहती थी। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका के अखबारों में तब करीब 1000 से ज्यादा रिपोर्ट unidentified flying object के संबंध में प्रकाशित की गई थी।

दुनिया के अंत होने के संकेत

उड़नतश्तरी दिखाई देने के दावा को धार्मिक किस्सों और कथाओं से जोड़कर कई धार्मिक गुरु इसे दुनिया के अंत करीब होने का संकेत बताते थे। अमेरिका में 4 जून 1947 में सबसे पहले इस बारे में मीडिया ने रिपोर्ट जारी की थी और इसके बाद इस तरह की खबरों की जैसे बाढ़ सी आ गई थी। 7 जून तक तो अमेरिका के कई हिस्सों से ऐसी खबरें आने लगी, हालांकि कुछ दिनों में उड़न तश्तरी या यूएफओ देखे जाने के दावे कम होने लगे थे। 24 जून, 1947 को निजी पायलट केनेथ अर्नोल्ड ने दावा किया कि उन्होंने माउंट रेनियर के पास से उड़ते हुए नौ चमकदार अज्ञात चीजें देखी है, जिनकी रफ्तार करीब 1,200 मील प्रति घंटा (1,932 किमी / घंटा) थी।

UFO दिखाई देने की घटना क्या साजिश थी?

अमेरिका में 1947 wave की घटना आज भी एक रहस्य बनी हुई है। क्या सच में उस समय लोगों को उड़न तश्तरी दिखाई दी थी या कोई साजिश रची गई थी। हालांकि कुछ विद्वानों का मानना है कि अमेरिकी सरकार ने ही यह अफवाह उड़ाई थी, ताकि लोगों का ध्यान भटका के समर्थन हासिल किया जा सकता। तब शीत युद्ध के समय सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका में तनाव था और उसी साल 13 मार्च 1947 को अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने ग्रीस और तुर्की में कम्युनिस्ट विद्रोह को रोकने का संकल्प लिया और उनके इस फैसले को लेकर अमेरिका में भी विरोध हो रहा था।

About rishi pandit

Check Also

किम जोंग उन को लेकर मुल्क से भागीं यिओनमी पार्क ने कई गंभीर खुलासे किए, चुनता है सिर्फ वर्जिन

प्योंगयांग उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को लेकर मुल्क से भागीं यिओनमी पार्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *