Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: कुष्ठ उन्मूलन में श्रेष्ठ कार्य के लिए डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव सम्मानित


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में सतना जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की डायरेक्टर प्रियंका दास और स्टेट लेप्रोसी ऑफिसर डॉ. निधि श्रीवास्तव ने सतना जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में पिछले 5 वर्षों के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव को प्रशंसा पत्र और मोमेन्टो शील्ड प्रदान की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका दास ने जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव को सम्मानित किया।

About rishi pandit

Check Also

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक -मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *