Sunday , November 1 2026
Breaking News

Shahdol: रफ्तार में था मालवाहक और वाहन चालक की थम गई सांसें..!

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मौत किसकी कब कहां और कैसे होना है किसी को नहीं पता है। बुधवार को शहडोल के पाली रोड में एक वाहन चालक को गाड़ी चलाते चलाते दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उसकी सांसे उसकी सीट पर थम गईं। वाहन का चालक दम तोड़ चुका था और वाहन चलता रहा, जिसे सड़क के पास खड़े लोगों ने लहराता देखा तो उन्होंने वाहन के आगे पत्थर रखकर किसी तरह से रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक वाहन चालक की वाहन की सीट पर ही मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार मुख्यालय के शहडोल पाली मार्ग में बुधवार की सुबह एक मालवाहक वाहन के चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ा। मालवाहक वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएच 6665 कटनी से शहडोल की ओर आ रहा था तभी जिला न्यायालय के सामने ही वाहन को चालक ने खड़ा कर दिया। मालवाहक वाहन इसके बाद भी धीरे धीरे पीछे बढ़ता रहा जिसे देख स्थानीय लोगों ने चालक को आवाज लगाई लेकिन चालक ने स्थानीय लोगों की आवाज नहीं सुनीं इसके बाद लोगों को लगा कि जरूर कुछ गड़बड़ है। वहां पर मौजूद लोगों ने मालवाहक वाहन के पीछे बड़े बड़े पत्थरों को लगाकर वाहन को रोक दिया। वाहन को रोकने के बाद जब लोगों ने वाहन के अंदर झांककर चालक को देखा तो चालक अपनी सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

जबलपुर से आइसक्रीम लेकर शहडोल जा रहा था चालक

बताया जा रहा है कि सूचना के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तब तक वाहन चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक जिसकी दिल का दौरा आने से मौत हुई है उसका नाम राकेश पटेल है जो कि विदिशा जिले का निवासी बताया जा रहा है। यह वाहन में आइसक्रीम लादकर जबलपुर से शहडोल आ रहा था। वहीं घटना की जांच पुलिस द्वारा जा रही है। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को इसकी जनकारी दे दी है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *