Sunday , November 1 2026
Breaking News

Singrauli : सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

सिंगरौली,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सिंगरौली जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना सिंगरौली जिले के बरगवां बैढ़न रोड मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जाती है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बैढन तरफ से बरगवां की ओर आ रही तेज रफ्तार बस की सीधी टक्कर आटो से हो गई। आटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तो वही बस में सवार तीन गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी रखते हैं बैढ़न और बरगवां पुलिस मौके पर पहुंच गई घायलों को अस्पताल भिजवाया तो वही मृतकों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *