Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Sidhi: महिला का यातायात प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे पर दुष्कर्म का आरोप, दर्ज हुई FIR

सीधी,भास्कर हिंदी न्यूज़/  सीधी जिले के यातायात प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे के विरुद्ध महिला थाना रीवा में शून्य पर मामला पंजीबद्ध हो गया है। मुंबई की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। वर्तमान में महिला सीधी में संचालित एक निजी स्कूल के पास किराए के कमरे में रह रही है। महिला ने यातायात प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इंटरनेट मीडिया में दोनों के बीच हो रही बातचीत का आडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा ने जांच के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यातायात सीधी में पदस्थ सूबेदार भागवत पांडे पर महिला ने दुष्कर्म सहित कई गंभीर शिकायत मंगलवार को महिला थाना रीवा में किया है। जिसके बाद पुलिस टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। महिला का आरोप कितना सही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सूबेदार पर महिला बना रही थी दबाव

सूबेदार भागवत पांडे एवं कथित महिला का एक आडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसमें महिला भागवत पांडे को जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रही है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी से भी बात करने को कहती है। सूबेदार ने यह सब करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि तुम्हारी इच्छा से यह सब संभव नहीं है। हमारे परिवार एवं पत्नी और बच्चे हैं। हम किसी भी हालत में पाप नहीं कर सकते। बल्कि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि हम किसी के दबाव में नहीं हैं।

हाईकोर्ट ने निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

महिला द्वारा जब लगातार सूबेदार यातायात प्रभारी पर तरह तरह के दबाव बनाए जा रहे थे। इस पर सूबेदार ने हाई कोर्ट में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कराने की अपील की थी। जिस पर कोर्ट ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और अपने परिवार को सिक्योरिटी का भी आवेदन किया था।

सूबेदार ने कहा, साजिश कर फंसाया जा रहा

इस पूरे मामले पर यातायात थाना प्रभारी सूबेदार भागवत पांडे ने कहा कि हम हर जांच के लिए तैयार हैं। पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। पिछले 3 वर्षों से महिला मुझे जबरन परेशान कर रही है। मेरे खिलाफ कई कूट रचित दस्तावेज भी तैयार किए गए हैं। इनका बहुत बड़ा गिरोह है। जांच में सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इससे पहले भी महिला कई लोगों पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है। महिला ने मुझसे 50 लाख की मांग कर रही थी।

इनका कहना है

शिकायत मिलने पर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके पूर्व भी महिला ने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। इस पक्ष पर भी हम जांच करेंगे। हाई कोर्ट से निष्पक्ष जांच और स्वजन ने सुरक्षा की मांग की है।

-डा रविंद्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सीधी

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *