Sunday , November 1 2026
Breaking News

Panna: गुन्नौर से कांग्रेस विधायक का महिला के साथ डांस का वीडियो प्रसारित

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी का महिला के साथ राई नृत्य का वीडियो सामने आया है। विधायक महिला का हाथ पकड़कर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक मुंह में रुपये फंसाकर महिला के साथ नृत्य करते दिख रहे हैं।

वीडियो में महिला होठों से रुपये निकालते हुए भी दिख रही है। यह वीडियो मंगलवार को प्रसारित हुआ है। हालांकि वीडियो कब का और कहां का है, इसका पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नाट रीचेबल था।

बुंदेलखंड क्षेत्र में किसी भी शुभ कार्य में राई नृत्य का आयोजन किया जाता है। इस नृत्य में नाचने वाली महिलाओं को बुलाया जाता है जो राई नृत्य से लोगों का मनोरंजन करती हैं। ऐसे ही एक राई नृत्य में गुन्नौर विधायक व ग्रामीण महिला के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *