Thursday , May 16 2024
Breaking News

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, जानिए खर्च और जरुरी नियम

Amarnath yatra 2023 registration through online as well as offline modes for shri amarnath yatra begins for 17th april: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई 2023 से शुरु हो रही है और 31 अगस्त को समाप्त होगी। यानी इस साल 62 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल यानी आज से रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुका है, जो 31 अगस्त 2023 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके खर्च, योग्यता और सरकारी नियमों समेत तमाम जरुरी चीजों की जानकारी होनी चाहिए। तो चलिए आपको इससे जुड़े सभी डिटेल्स देते हैं।

रजिस्ट्रेशन से पहले

  • इस यात्रा पर 13 से लेकर 70 साल के लोग ही जा सकते हैं। अगर आपकी उम्र इससे कम या ज्यादा है, तो अप्लाई ना करें।
  • गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती। अगर आप 6 सप्ताह या उससे अधिक की प्रेग्नेंट हैं, तो आपको यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।
  • यात्रा 2023 शुरू करने से पहले सभी पंजीकृत यात्रियों के लिए जम्मू कश्मीर संभाग में स्थित किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है। आरएफआईडी कार्ड कलेक्शन की सुविधा के लिए आपको पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए।

कितनी है फीस

अगर आप भारत के नागरिक हैं तो अमरनाथ यात्रा के लिए आपको एडवांस रजिस्ट्रेशन के लिए नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से 120 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए फीस 220 रुपए प्रति यात्री है। वहीं आप अगर NRI कैटेगरी में आते हैं तो आपको पीएमबी के माध्यम से 1520 रुपए प्रति यात्री शुल्क देना होगा। हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए आपको 13 हजार रुपये देना होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप https://jksasb.nic.in पर जाएं। यहां आवेदन पत्र भरें और फिर अपने ओटीपी को वेरीफाई करें। आवेदन स्वीकृत होने पर आपको एसएमएस से जानकारी भेजी जाएगी। इसके बाद आपको फीस पेमेंट करना होगा। फीस पेंमेंट के बाद आपको यात्रा का परमिट मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर अपने पास रख लें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लिंक एसएएसबी के मोबाइल ऐप श्री अमरनाथजी यात्रा पर भी उपलब्ध है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आप बैंक के द्वारा करा सकते हैं। देश भर में पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से एडवांस पंजीकरण करा सकते हैं। नामित बैंक शाखाओं की सूची श्री अमरनाथजी यात्रा श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर उपलब्ध है। एनआरआई नागरिकों को संबंधित देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से प्राप्त अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी भी जमा करनी होगी।

ये मिलेगी सुविधाएं

सरकार ने अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के तमाम इंतजाम किये हैं। यात्रा के दौरान सभी के लिए आवास से लेकर, पीने का पानी, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यात्रियों को ऐप के जरिए मौसम की जानकारी भी दी जाएगी। श्री अमरनाथजी साइन बोर्ड के तहत सुबह शाम आरती का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

जाने क्या होता है “डिजिटल अरेस्ट”, साइबर अपराध का नया तरीका

भोपाल/ नई दिल्ली डिजिटल दुनिया में साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *