Sunday , November 1 2026
Breaking News

Katni: शासन से अनुबंधित वाहन ने 3 बच्चों को मारी टक्कर, 1 की मौत

कटनी, भास्कर हिंदी न्यूज़/स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के भूला व सरसवाही गांव के बीच साइकिल में सवार होकर घर जा रहे तीन बच्चों को शासकीय अनुबंधित वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप घायल हैं जबकि एक को मामलू चोट आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग से पोषण आहार ढोने के लिए अनुबंधित पिकअप वाहन ने बच्चों को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बालक को स्लीमनाबाद अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है और वाहन को जब्त किया गया है।

खेत से घर लौट रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार सरसवाही निवासी रिंकू भुमिया 11 वर्ष, राजा उर्फ रज्जू भुमिया 11 वर्ष और शिब्बू आदिवासी 10 वर्ष तीनों चचेरे भाई हैं। शनिवार की दोपहर को तीनों साइकिल से अपने खेत से वापस घर लौट रहे थे। तीनों जैसे ही भूला व सरसवाही के बीच पहुंचे पीछे से आ रही ढीमरखेड़ा महिला एवं बाल विकास परियोजना से अनुबंधित पिकअप वाहन को देखकर साइकिल चला रहे रिंकू का बेलेंस बिगड़ गया। पीछे से आ रही पिकअप ने इस बीच साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल में पीछे बैठे शिब्बू को गंभीर चोट आईं जबकि राजा घायल हो गया। वहीं रिंकू सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल बालकों को स्लीमनाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद शिब्बू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजा का इलाज जारी है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों काे सौंप दिया गया है जिसके बाद स्वजनों द्वारा बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *