Thursday , June 26 2025
Breaking News

MP Weather: राजगढ़ में पारा 43 डिग्री पर, दूसरे दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा

Madhya pradesh, weather update temperature in rajgarh was 43 degrees country hottest city for the second day as well: digi desk/BHN/भोपाल/ वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। आसमान साफ रहने के कारण धूप निकल रही है। इससे गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। जो प्रदेश में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। साथ ही यह बुधवार को देश के सबसे गर्म शहरों में पहले नंबर पर रहा।

मंगलवार को भी राजगढ़ देश के गर्म शहरों में पहले नंबर पर रहा था। प्रदेश के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार–शुक्रवार को भी गर्मी के तेवर इसी तरह रहेंगे। हालांकि इस दौरान इंदौर संभाग के जिलों में कहीं–कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। 15 अप्रैल से एक बार फिर प्रदेश में कहीं–कहीं बादल छा सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अरब सागर और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब दक्षिण–पश्चिमी राजस्थान पर आ गया है। इसके अतिरिक्त पूर्वी विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण से नमी कम होने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों से बादल छंट गए हैं। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो दिन तक बना रहेगा।

हालांकि विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक बनी ट्रफ लाइन के कारण गुरुवार–शुक्रवार को इंदौर संभाग के जिलों में कहीं–कहीं बादल छाएंगे। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। उधर 15 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने जा रहा है। उसके असर से एक बार फिर वातावरण में नमी बढ़ने से मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। इससे तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है।

बुधवार को देश के सबसे गर्म पांच शहर

शहर तापमान

राजगढ़ 43.0

झारसुगड़ा 43.0

बारीपदा 42.5

करनूल 42.5

About rishi pandit

Check Also

छतरपुर में लोकायुक्त की भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

 छतरपुर  छतरपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। धमोरा ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *