Saturday , May 18 2024
Breaking News

Priyanka Chopra: बेटी मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका, VIP ट्रीटमेंट पर भड़के लोग

Entertainment celebs priyanka chopra trolled for getting vip treatment in siddhivinayak mandir: digi desk/BHN/मुंबई/बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। हाल में प्रियंका, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में पति निक जोनस के साथ नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं बीते दिन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैकी के साथ पहुंचीं। प्रियंका ने मालती को गोद में लेकर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान का दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

बेटी के साथ दर्शन करने पहुंची प्रियंका

दरअसल जब प्रियंका मंदिर पहुंची तो उनके साथ आए लोग इस पूरे नजारे का वीडियो बनाते हैं, जो सिद्धिविनायक मंदिर के नियमों के खिलाफ है। इसी बात को लेकर लोग प्रियंका और मंदिर के मैनेजमेंट को काफी ट्रोल कर रहे हैं। वे वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हमें तो ना फोटो लेना और ना पास से बिना पैसे दिए आरती करने की इजाजत है। ऐसा भेदभाव क्यों प्रभु। वहीं एक और यूजर ने लिखा भारत में वीआईपी ट्रीटमेंट कब खत्म होगा। मंदिरों में भी अब सिर्फ दिखावा होता है, हैरानी की बात है।

वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने पर हुईं ट्रोल

दरअसल प्रियंका के साथ उनकी पूरी टीम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। मंदिर प्रांगण में तस्वीरें लेना मना है, इसके बावजूद उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क रहे हैं। वहीं इन सबके बीच प्रियंका के फैंस को ये फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। वे इन फोटोज पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। फैंस को प्रियंका का इस तरह बेटी को मंदिर ले जाकर दर्शन कराना और अभी से भारतीय सभ्यता से परिचय करवाना काफी पसंद आ रहा है।

About rishi pandit

Check Also

‘हीरामंडी’ में ओरल सेक्स सीन के बारे में पत्नी को नहीं बता पाए शेखर सुमन

मुंबई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में एक्टर शेखर सुमन ने मल्लिकाजन का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *