Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Anuppur: तालाब में उतराता मिला 2 दिन से लापता युवक का शव

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना पसान नगर पालिका के कार्यालय के समीप पीछे एक तालाब की है। जहां शुक्रवार दोपहर को एक युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान भूपत सिंह पिता दारा सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी पसान गांव के रूप में हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए भालूमाड़ा पुलिस ने बताया कि मृतक बुधवार को घर से निकला था तब से लापता था। मृतक शराब पीने का शौकीन भी था।

कई बार वह कई-कई दिनों तक घर नहीं पहुंचता था। इस बार भी घर के सदस्य यही समझे थे कि भूपत एक दो दिन बाद आ जाएगा लेकिन वह नहीं आया और उसकी मौत की खबर आई। पुलिस के अनुसार शव पानी में दो दिन डूबा रहने के कारण फूल गया था। शरीर में चोट के निशान नजर नहीं आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम और पंचनामा के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखकर घटनाक्रम को जांच में ले लिया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *