
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ थाना सिटी कोतवाली सतना क्षेत्रांतर्गत बीते ६ मार्च को सर्किट हाउस चौक के आगे डायवर्सन रोड मे बैंक के सामने शराब कंपनी के मुनीम की हत्या करने के मामले मे आरोपी जेडी उर्फ जिलेदार यादव को मध्यप्रदेश की सिम उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी अंकित कुशवाहा उर्फ दीपू पिता अम्बिका प्रसाद कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी बदखर थाना कोलगवां स्थाई पता ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला रीवा के द्वारा जेडी उर्फ जिलेदार को करीबन तीन माह पहले अपने नाम से एयरटेल कंपनी की सिम एक्टिवेट कराकर उपलब्ध कराई गई थी।
उक्त सिम का ही प्रयोग जेडी के द्वारा घटना घटित करने मे लगातार की गई है । पुलिस के द्वारा अंकित कुशवाहा को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है । मामले मे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की मदद करने वाले व्यक्तियों की हर पहलू से विवेचना की जा रही है तथा संलिप्तता पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Bhaskar Hindi News