Wednesday , May 8 2024
Breaking News

Satna/Rewa: अनिल पटेल पंचतत्व में विलीन, पुरनम आंखों ने दी अंतिम विदाई

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के अनुज अनिल पटेल का रविवार को उनके गृह ग्राम देवास में अंतिम संस्कार किया गया। अनिल के 14 वर्षीय पुत्र हनी पटेल ने पिता की मुखाग्नि दी। इससे पूर्व रीवा, सतना, हनुमना ,मऊगंज, देवतालाब मनगवां,गुढ़ समेत अन्य स्थानों से आए हजारों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।. बता दें कि विधायक प्रदीप पटेल के छोटे भाई अनिल पटेल सतना में विद्यालय का संचालन करते थे एवं लंबे अरसे से डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे थे उनका सतना और भोपाल में इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम लगभग 5:15 बजे उन्होंने सतना में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही समूचे मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में एवं उनके गृह ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई।

ये रहे शामिल

अंतिम संस्कार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह,पूर्व विधायक पन्नाबाई प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी के पुत्र अनिल द्विवेदी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मऊगंज चंद्रप्रभा केशरवानी , रिटायर्ड शिक्षक शंकर दयाल पटेल,ओमप्रकाश अवधिया, संतोष पांडेय करह , पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामनरेश पटेल ,हनुमना मंडल अध्यक्ष सुनील शुक्ला, शिवदत्त मिश्रा, अमरेंद्र सिंह ,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सरपंच, खटखरी मंडल अध्यक्ष मुद्रिका पटेल, मऊगंज मंडल उपाध्यक्ष सुलेन्द्र गुप्ता, बालक दास गुप्ता, राजाराम गुप्ता, हर्षित कोठीवाल ,अंजनी शुक्ला, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह चंदेल, डॉ आशुतोष पांडेय, चेतन कपूर, डॉ संत प्रसाद द्विवेदी ,श्रीनिवास त्रिपाठी, शिक्षक रामदरस पटेल, ओम प्रकाश अवधिया, बसंत मोहिते ,शशिकांत त्रिपाठी बराओं, मुकेश दुबे जायसवाल ,धर्मेंद्र केसरवानी,अनिरुद्ध सिंह नेताम,पिन्टू सिंह बहेराडाबर, पार्षद राजेश सर्राफ, राम सहोदर पाल, राधा कोल गोइंडार प्रकाश पयासी, विनय सिंह पहाड़ी, रिंकू पटेल ,प्रभात पटेल, सूरज पटेल, डॉ रामानंद पटेल ,विकास सिंह, अरविंद पटेल आदि शामिल हुए

About rishi pandit

Check Also

Satna: राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर उचित मूल्य की दुकानों को किया गया निलंबित

सेल्समैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिये गये निर्देश सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अनुविभागीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *