सतना. भास्कर हिंदी न्यूज़/ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक छह विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के निकट जोगेंद्र सिंह बघेल के निज निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें फूलों की बरसात कर होली खेली गई। इस दौरान जुटे लोगों ने ब्रज की होली के रसिया पर जमकर उत्सव मनाया।
यूं तो होली पूरे भारत में मनाई जाती है, लेकिन ब्रज की होली में एक अलग ही आनन्द मिलता है, पूरे भारत से लोग होली का आनन्द लेने के लिए ब्रज में आते है, ब्रज में बसंत पंचमी से ही जगह-जगह होली उत्सव शुरू हो जाते हैं और करीब एक महीने तक ब्रज में होली का रंग बरसता रहता है।
आपको बता दे भगवान कृष्ण ने राधा संग ब्रज में होली खेली थी, इसी संस्कृति के अनुसार जागेंद्र सिंह बघेल भाद के निवास पर होली उत्सव मनाया गया। यहां गीतों पर जमकर फ़ाग गाया गया और फूलों की होली खेली गई।
इस मोके पर शिव मूरत तिवारी रमेश पयासी चूड़ामणि पुजारी पुष्पेंद्र सिंह दामोदर सिंह राजा सिंह गुलाब सिंह महेश सिंह जलज गौतम आदि कलाकारों ने दा का वीरगति छंद वाला फाग बुंदेलखंडी डग्गा तीन ताल के फाग सुना कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। जोगेंद्र सिंह ने कहा कि हम पहले से ही पूरे गांव के साथ मिलकर होली उत्स्व मनाते आ रहे हैं. इस पर्व का एक ही मकसद होता है की आपस में प्यार बना रहे।
