Saturday , May 17 2025
Breaking News

Rewa: महिला जनप्रतिनिधियों ने मझियार में मनाया अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस (सप्ताह) में आज द हंगर प्रोजेक्ट ब्लॉक सिरमौर के तत्वाधान में महिला दिवस कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझियार सेमारिया के पंचायत भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हंगर प्रोजेक्ट संस्था की जेंडर एक्सपर्ट शैला तिवारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सुन्दरिया आदिवासी ने किया। कार्यक्रम मे जिवार सरपंच बिट्टी प्रजापति, पडारिया सरपंच सीमा कोल, ग्राम पंचयत मझियार की सभी महिला वार्ड पंच, महिला बाल विकास विभाग से परियोजना प्रभारी प्रियंका मिश्र, स्वास्थ्य विभाग से ममता बुनकर ANM, पंचायत की आगांवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगनी व पंचायत की कुल 125 अन्य महिलाओं ने भागीदारी की। संस्था की जेंडर एक्सपर्ट द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को कार्यक्रम के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।

महिला जनप्रतिनिधियों ने कुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षित पंचायत, व केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं तथा आगामी पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा की। वार्ड सदस्यों ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर एक गीत गाया एवं महिला बाल विकास विभाग की परियोजना प्रभारी प्रियंका मिश्र द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों पर आधारित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया और लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा कार्यक्रम का समापन एवं सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्था हंगर प्रोजेक्ट की फील्ड ट्रेनर अंजू सिंह, महेश कुमारी सिंह, मनोज रजक, के पी चतुर्वेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *