Saturday , April 27 2024
Breaking News

Nurse Recruitment Test: NHM पर्चा लीक कांड के सरगना राजीव और पुष्कर को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

MP, nurse recruitment test nhm paper leak mastermind rajeev and pushkar arrested from delhi: digi desk/BHN/ग्वालियर/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक कांड के सरगना राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा और पुष्कर पांडे को ग्वालियर पुलिस ने दिल्ली से दबोच लिया है। दोनों करीब एक महीने से पुलिस को चकमा दे रहे थे। दोनों ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों आरोपित पांच दिन पहले खरीदी नई फार्च्यूनर कार से घूम रहे थे।

ग्वालियर पुलिस की टीम ने बिहार के मधुबनी से दिल्ली तक करीब 1200 किलोमीटर इन आरोपितों का पीछा किया और दोनों को गुरुवार शाम को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि मुंबई की एमईएल कंपनी के सर्वर से ही पर्चा लीक करवाते थे। पुलिस पूछताछ कर रही है, उसका लक्ष्य अब उस शख्स तक पहुंचना है, जो एमईएल कंपनी की तरफ से पर्चा लीक करता था।

शहर में सात फरवरी को एनएचएम की संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक करने के मामले में ग्वालियर पुलिस ने आठ आरोपितों को टेकनपुर स्थित कृष्णा होटल से पकड़ा था। इसके बाद दो आरोपित और पकड़े गए। जब आरोपितों से पूछताछ हुई तब इन लोगों ने प्रयागराज निवासी राजीव मिश्रा और उसके रिश्तेदार पुष्कर पांडे का नाम बताया।एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया, क्राइम ब्रांच के डीएसपी शियाज केएम के नेतृत्व में तीन टीमों को पड़ताल में लगाया गया था। पांच दिन पहले दोनों आरोपितों की लोकेशन नागपुर में मिली।

इसके बाद टीम इनके पीछे लग गई, लेकिन तब तक आरोपित नागपुर से निकल चुके थे। हेलो बिहार के मधुबनी पहुंचे। जहां ग्वालियर पुलिस की टीम पहुंच गई। मधुबनी से दिल्ली तक टीम ने फालो किया। दिल्ली में दूसरी टीम रवाना कर दी गई, जिनसे इन्हें आरोपितों को दिल्ली में ही घेर लिया। ग्वालियर पुलिस की टीम आरोपितों को पकड़कर दिल्ली से ले आई है। अब आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां से इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा।

कई फर्जी कंपनियां खोली

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकऋषिकेश मीणा ने बताया कि इन लोगों ने कई फर्जी कंपनियों खोली है। इनके जरिए यह लोग अपनी काली कमाई को सफेद करते हैं। इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। इस संबंध में अलग-अलग विभागों को पत्राचार भी किया जा रहा है।

पेपर लीक करा कर भागे हैदराबाद, तिरुपति बालाजी के भी दर्शन किए

एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि जब आरोपितों से पूछताछ हुई तब उन्होंने बताया कि जिस दिन पेपर लीक हुआ उस दिन यह लोग भोपाल में थे। जैसे ही गैंग पकड़ी गई तो भोपाल से भाग कर सीधे हैदराबाद पहुंच गए। हैदराबाद से तिरुपति गए, यहां बालाजी मंदिर में दर्शन भी किए। इसके अलावा बेंगलुरु फिर नागपुर आए। यहां पांच दिन पहले नई फार्च्यूनर खरीदी। इसके बाद बिहार के मधुबनी पहुंचे और दिल्ली में पकड़े गए।

र्चा लीक का मास्टरमाइंड बना राजीव

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजीव भोपाल से बीटेक कर चुका है, वह तकनीकी जानकार है। पहले नोएडा में रहकर निजी कालेजों में प्रवेश करवाता था और कमीशन उसे लेता था। इसी के जरिए फिर पर्चा लीक करवाने का मास्टरमाइंड बन गया। उत्तर प्रदेश में टीईटी का पर्चा लीक करवाने में इसकी भूमिका रही है। उधर पुष्कर पांडे दसवीं पास है। हत्या के मामले में प्रयागराज के फूलपुर थाने से वांटेड है।

About rishi pandit

Check Also

सिंधिया शिवपुरी में बोले- 65 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 10 साल में मोदी ने तस्वीर बदल दी

 शिवपुरी केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *