Saturday , July 6 2024
Breaking News

National: RSS Chief भागवत अंग्रेजों पर भड़के, बोले-शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद

National rss chief mohan bhagwat says british destroyed indian education system: digi desk/BHN/करनाल/ आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत रविवार (5 मार्च) को हरियाणा के करनाल में थे। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि देश में अंग्रेजों का राज होने से पहले हमारी शिक्षा व्यवस्था में 70% जनसंख्या शिक्षित थी। भारत में कोई बेरोजगार नहीं था।

शिक्षा पद्धति को कबाड़खाने में डाला

भागवत ने कहा, ‘उसी समय इंग्लैंड में सिर्फ 17% लोग पढ़े-लिखे थे। अंग्रेजों ने हमारी शिक्षित रखने की पद्धति को कबाड़खाने में डाल दिया। हमारी शिक्षा व्यवस्था को अपने यहां लागू किया। वहीं, अपनी शिक्षा व्यवस्था में भारत में लेकर आए।’

वर्ण और जातियों का भेद नहीं था

आरएसएस चीफ ने आगे कहा कि हमारी जो शिक्षा व्यवस्था थी, उसमें शिक्षक सिखाता था। उसमें वर्ण और जातियों का भेद नहीं था। आदमी अपना जीवन खुद जी सके। यहां तक की सभी को शिक्षा मिलती थी। उन्होंने कहा, गांव-गांव जाकर शिक्षक सिखाते थे। अपने पेट भरने के लिए नहीं सिखाते थे।

शिक्षा और स्वास्थ्य बना व्यापार

मोहन भागवत ने कहा कि आजकल हमारे देश में ऐसे हालात हो गए हैं। हर एक शख्स शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कुछ भी करने को तैयार है। ये दोनों चीजें महंगी और दुर्लभ हो गई है। उन्होंने कहा, ‘आज ये दोनों चीजें एक बिजनेस की तरफ की जा रही हैं। यह आवश्यक है कि शिक्षा और स्वास्थ्य हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। पहले ये चीजें बिजनेस के तौर पर नहीं देखी जाती थीं।’

About rishi pandit

Check Also

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- भारत में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर से पीड़ित

नई दिल्ली केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *