Friday , May 10 2024
Breaking News

Rashifal 27th February: जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा, जानिए सोमवार का पंचांग और राशिफल

27 फरवरी 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  अष्टमी26:25 तक
नक्षत्र  रोहिणी31:18 तक
करणविष्टि
बावा
13:39 तक
26:25 तक
पक्षशुक्ल 
वार   सोमवार 
योग  वैधृति16:05 तक
सूर्योदय06:52 
सूर्यास्त18:15 
चंद्रमा   वृषभ 
राहुकाल08:17 − 09:42 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासफाल्गुन 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:10 − 12:56

मेष – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आपको थोडी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य रखें. काम समय से पूरे होंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई कार्य जल्द ही निपटा लेंगे।

वृषभ– वृषभ राशि वलों के लिए छोटे समझौते करना फायदेमंद होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी अच्छा समय रहेगा। आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेने की कोशिश करेंगे।

मिथुन – आज का दिन किसी सुखद और आनंद आनंद दायक यात्रा की ओर इशारा कर रहा है। इस यात्रा से आपके अच्छे संपर्क बनेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

कर्क– आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जायेंगे, वहां आपकी खूब तारीफ होगी। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।

सिंह– आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको पैसों का लाभ होगा। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

कन्या– आज के दिन अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य तथा अन्य गतिविधियों पर आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा।

तुला– आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्ति की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।

वृश्चिक– आज आपको कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। मेहनत और लगन पूर्वक कार्य करने से आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत पर भरोसा करना आप सीखें. कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आप पर थोड़ा हावी होने की कोशिश कर सकता है।

धनु– आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने के लिए है, थोड़ा ध्यान रखें। अचानक से भाग्य की वृद्धि होगी और कुछ बढ़िया काम बन जाएंगे जिससे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है, लेकिन आपका व्यवहार खराब हो सकता है जिसका असर आपके रिश्तो पर विपरीत रूप में पड़ेगा।

मकर – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए।

कुंभ– कुंभ राशि वाले आज ऊपरी अधिकारियों से बात करते समय विवेक रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन– आज का दिन दांपत्य जीवन के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि किसी खास बात को लेकर आप दोनों में विचार-विमर्श होगा और आपके विचार नहीं मिलेंगे. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

सूर्य गोचर से बनेगा गुरु आदित्य योग, 14 मई से बदल जाएगी इन 5 राशियों की तकदीर, बरसेगा पैसा

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि में 12 साल के बाद सूर्य और गुरु की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *