Saturday , July 6 2024
Breaking News

नशा मुक्त भारत अभियान के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार एवं उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग सौरभ सिंह के मार्गदर्शन में 22 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोपहर 2 से सायं 5 तक कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग प्रतीक हजेला की उपस्थिति में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

प्रमुख सचिव ने प्रशिक्षण के उपरांत जिलेवार समीक्षा भी की एवं लोगों के सुझाव भी जानना चाहे। प्रमुख सचिव ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों से आए मास्टर ट्रेनर्स से सीधा संवाद किया एवं उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मास्टर ट्रेनरों में सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण विभाग के समग्र अधिकारी, जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग, नगरीय प्रशासन, ट्रांसपोर्ट विभाग, राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जिले में अब तक 107.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 4 जुलाई 2024 तक 107.8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *