bollybood:mumbai/ Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की एक्ट्रेस Divya Bhatnagar (दिव्या भटनागर) का निधन हो गया है। उन्हें बीते दिनों कोरोना हुआ था और तब से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस तरह दिव्या भटनागर की मौत की खबर से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में दुख की लहर है। दिव्या भटनागर ने टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ की भूमिका से पहचान बनाई थी। उनका गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार काम रहो रहा था और यही उनकी मौत का कारण बना। सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दिव्या ने Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अलावा भी कई सीरियल्स में काम किया है, जिनमें प्रमुख हैं सेठजी, सिलसिला प्यार का, कभी हां कभी नां, कभी सौतन कभी सहेली, प्रीतो, श्रीमान श्रीमती फिर से, तेरा यार हूं मैं।
पति को लकेर हुआ था विवाद
दिव्या की मां ने अपने दामाद पर हाल ही में गंभीर आरोप लगाए थे। मां का कहना है कि उनके दामाद गगन बीमारी की हालत में बेटी को छोड़कर चले गए। उन्होंने परवाह नहीं की। मां ने गगन को फ्रॉड तक बता दिया था। मां का कहना है कि दिव्या ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी और बीमारी से पहले पति भी छोड़कर चला गया।
कोरोना काल में अलविदा कह गए ये सितारे
- एसपी बालासुब्रह्मण्यम: 4 जून, 1946 – 25 सितंबर, 2020
- प्रणब मुखर्जी: 11 दिसंबर, 1935 – 31 अगस्त, 2020
- निशिकांत कामत: 1970 – 17 अगस्त, 2020
- पंडित जसराज: 28 जनवरी, 1930 – 17 अगस्त, 2020
- चेतन चौहान: 21 जुलाई, 1947 – 16 अगस्त, 2020
- सरोज खान: 11 नवंबर, 1948 – 3 जुलाई, 2020
- सुशांत सिंह राजपूत: 21 जनवरी, 1986 – 14 जून, 2020
- ऋषि कपूर: 4 सितंबर, 1952 – 30 अप्रैल, 2020
- इरफान खान: 7 जनवरी, 1967 – 29 अप्रैल, 2020
- चिरंजीवी सरजा: 17 अक्टूबर, 1980 – 7 जून, 2020
- वाजिद खान: 10 जुलाई, 1977 – 1 जून, 2020
- बसु चटर्जी: 1930 – 4 जून, 2020
- मोहित बघेल: 7 जून, 1993 – 23 मई, 2020
- योगेश गौड़: 19 मार्च, 1943 – 29 मई, 2020
- जागेश मुकाती: 1973 – 10 जून, 2020