सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एलके तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति कुष्ठ पखवाड़ा एवं स्पर्श अभियान 30 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जायेगा। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य संचालनालय के निर्देशानुसार अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी दी जायेगी और जिन ग्रामों में नये कुष्ठ रोगी पाये गये हैं, उन मरीजों के परिजनों एवं आसपास के 50 घरों का हेल्दी कॉन्टेक्ट सर्वेक्षण किया जायेगा। विकासखंड स्तर पर अभियान की गतिविधियां विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में आयोजित होंगी।
Tags Beggars leprosy patients leprosi leprosy invstigation leprosy program mp MP News satna vindhya vindhya news
Check Also
Satna: 50वां उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह 8 से 10 अक्टूबर को मैहर में, प्रदेश व देश के लब्धप्रतिष्ठित कलाकार अर्पित करेंगे स्वरांजलि
सतना/भोपाल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी …