फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का 12 मई को होगा प्रकाशन
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वार्षिक पुनरीक्षण एक जनवरी, 2023 की संदर्भ तारीख के आधार पर होगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का प्रकाशन 12 मई को होगा।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति और जिला स्तरीय प्रशिक्षण 2 फरवरी को होगा। फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता-सूची का नगरीय निकायों में नगरपालिका वार्ड और पंचायतों में ग्राम पंचायतों और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जायेगा। दावा-आपत्ति केन्द्रों पर 6 से 18 अप्रैल तक दावे-आपत्ति लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 25 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का नगरीय निकायों में नगरपालिका वार्ड और पंचायतों में ग्राम पंचायतों और अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जायेगा।
Bhaskar Hindi News