Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashifal 26th January: दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रहेगा, जानिए गुरुवार का पंचांग और राशिफल

26 जनवरी 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  पंचमी10:31 तक
नक्षत्र  उत्तरभाद्रपदा18:54 तक
करणबालवा
कौवाला
10:31 तक
21:50 तक
पक्षशुक्ल 
वार   गुरुवार 
योग  शिव15:27 तक
सूर्योदय07:16 
सूर्यास्त17:50 
चंद्रमा   मीन 
राहुकाल13:52 − 15:12 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमाघ 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:12 − 12:54

राशिफल”

मेष- मेष राशि के जातक यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें जरूरी कागजातों पर बहुत ही देखभाल कर दस्तखत करें।  व्यवसाय में आज आप कुछ सूझबूझ दिखाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है।

वृष- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रहेगा। आज आपकी कुछ परिजनों से भेंट हो सकती है। आप एक बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचारकर चलना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकती है। 

मिथुन –मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव क पूरा लाभ मिलेगा।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को कुछ धार्मिक आयोजनों से अच्छा लाभ मिल सकता है और विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह-सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी की सीख व सलाह पर चलकर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको अपने रूटीन और अनुशासन के प्रति सावधान रहना होगा। किसी काम में यदि आपने लापरवाही की तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

कन्या-कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाले रहेगा। किसी आवश्यक कार्य को लेकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए भी दिन अच्छा पर रहने वाला है। साझेदारी में आप किसी काम को करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको किसी नई उपलब्धि के मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा। 

तुला-तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, जिससे सदस्य भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको करियर को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। 

धनु-धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और आपके दिए गए सुझावों का भी स्वागत होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ कामों को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी अपने भाई बंधुओं से रिश्तों में चल रही अनबन भी समाप्त होगी और जनकल्याण के कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ-कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से आज अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग बहुत ही सावधानी से कार्य करें, नहीं तो हमसे कोई गलती हो सकती है। 

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *