Wednesday , July 3 2024
Breaking News

रिश्‍तों की मर्यादा तार-तार.. युवक ने की भाभी से गलत हरकत, प्रकरण दर्ज

crime: भोपाल/ मिसरोद इलाके में एक विवाहिता से उसके चाचा ससुर के बेटे ने अश्लील हरकत कर दी। आरोपित पीड़ित महिला व उसके पति के साथ ही रहता है। महिला के पति की लॉकडाउन में नौकरी चले जाने के बाद आरोपित उनकी आर्थिक रूप से मदद कर रहा था। लेकिन धीरे-धीरे आरोपित की नी‍यत में खोट आ गया और अपनी मदद के बदले में वह भाभी से अश्लील हरकत करने लगा। इस पर महिला ने आपत्ति ली और अपने पति के साथ थाने पहुंचकर उसके खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई।

मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा के अनुसार 28 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। उसके पति की लॉकडाउन में नौकरी चली गई थी। उसके चाचा का परिवार भी उनके साथ ही रहता था। महिला के चाचा ससुर का बेटा एक निजी कंपनी में काम करता है। इस दौरान वह महिला की आर्थिक मदद करता रहता था। महिला को जब भी कोई जरूरत होती, तो वह मदद के आगे रहता था। महिला यह समझ नहीं पा रही थी कि आरोपित के दिल में उसके प्रति ऐसी नीयत है।

बीते गुस्र्वार को आरोपित ने महिला को जब घर में अकेला पाया तो उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपित भाग गया। पति के लौटकर आने पर महिला ने उन्‍हें पूरा घटनाक्रम बताया और थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फ‍िलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

महिला ने अपन बयान में बताया कि वह आरोपित देवर को अपने बेटे की तरह मानती थी। आरोपित की इस हरकत के बाद उसके परिवार में भी कलह हो रही है। इधर, पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

About rishi pandit

Check Also

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित जनसुनवाई में 92 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *