Saturday , July 6 2024
Breaking News

Michael Clarke: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की पिटाई, गर्लफ्रेंड ने बरसाए चांटे

Australia former captain michael clarke slapped by girlfriend jade yarbrough: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। उन्होंने 2015 में वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम की कप्तानी की। क्लार्क ने शादी के 7 साल बाद 2019 में अपनी पत्नी काइली को तलाक दे दिया था। उनका तलाक 300 करोड़ में हुआ था। इसलिए काफी चर्चाओं में रहा था। अपनी पत्नी को डिवोर्स देने के बाद माइकल का जेड यारब्रॉज (Jade Yarbrough) के साथ रिलेशन था। अब उनपर अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देना का आरोप है। जिसके चलते उनकी प्रेमिका ने सरेआम उन्हें कई चांटे मारे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गर्लफ्रेंड ने लगाया धोखा देना का आरोप

माइकल क्लार्क और जेड यारब्रॉज का बुधवार रात एक पार्क में झगड़ा हो गया। इस बीच यारब्रॉज ने क्लार्क पर पूर्व गर्लफ्रेंड पिप एडवर्ड्स के साथ रिलेशन होने का आरोप लगाया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

जेड यारब्रॉज ने पीटा

डेली टेलीग्राफ के मुताबिक, माइकल क्लार्क इस बात को नहीं मानते हैं। कहते हैं कि मैं कसम खाता हूं, यह सच नहीं है। पूरी घटना का वीडियो डेली टेलीग्राफ ने पोस्ट किया है। वीडियो में माइकल शर्टलेस नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉज उन पर चिल्लाती और थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं।

पहले भी लगा धोखा देने का आरोप

बता दें यह पहली बार नहीं है जब माइकल क्लार्क पर धोखा देने का आरोप लगा है। 2018 में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि क्लार्क का अपनी असिस्टेंट के साथ अफेयर चल रहा है। उस समय दोनों की कुछ प्राइवेट फोटोज सामने आई थीं।

About rishi pandit

Check Also

पाकिस्तान में एक और आतंकवादी मौत के घाट उतर चुका, इंडियन एयरलाइंस को किया था हाईजैक

लाहौर पाकिस्तान में एक और आतंकवादी मौत के घाट उतर चुका है। 1981 में इंडियन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *