Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna: सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, दी विदाई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ वर्ष 2022 के अंतिम कार्य दिवस शुक्रवार को जिला योजना कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश कुमार शर्मा और तहसीलदार रघुराजनगर कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 गिरीश द्विवेदी अपनी अधिवार्षिकी आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, एसडीएम सिटी नीरज खरे, एसडीएम रघुराजनगर एसके गुप्ता, तहसीलदार बीके मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना कार्यालय सतना प्रकाश कुमार शर्मा कुल 39 वर्ष 5 माह 12 दिन की शासकीय सेवा और सहायक ग्रेड-2 गिरीश द्विवेदी ने 38 वर्ष की शासकीय सेवा की। सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री शर्मा और श्री द्विवेदी को कलेक्टर अनुराग वर्मा ने शाल-श्रीफल से सम्मानित कर रामायण ग्रंथ की पुस्तिका और स्मृति चिन्ह भेंट किए। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवा में जॉइनिंग, ट्रांसफर और सेवानिवृत्त शासकीय प्रक्रियाओं का ही भाग है। शासकीय सेवा में शामिल होने का समय निश्चित नहीं रहता, लेकिन शासकीय सेवा में आने के बाद सेवानिवृत्ति का समय निश्चित हो जाता है। इतने लंबे सेवाकाल में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने निर्विवाद सुचारु रुप से दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को भविष्य के सुखमय, समृद्ध और स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2022 के अंतिम कार्य दिवस में नए वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, एसडीएम नीरज खरे, एसके गुप्ता, तहसीलदार बीके मिश्रा, पटवारी संघ के अध्यक्ष राजेश निगम ने सहायक ग्रेड-2 और सहायक सांख्यिकी अधिकारी की कर्तव्य निष्ठा और कार्य पद्धति की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

राज्यमंत्री श्री पटेल आज ग्रामीण क्षेत्रों में करेंगे जनसंवाद

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल शनिवार 31 दिसंबर को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के जनसंवाद कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। संशोधित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री श्री पटेल प्रातः 10 बजे अमरपाटन से प्रस्थान कर प्रातः 10ः30 ग्राम भड़रा पहुंचेंगे और जनसंवाद करेंगे। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे ग्राम ललितपुर, 2 बजे ग्राम कोंतर, 3ः30 बजे ग्राम जमुना, 4ः30 बजे ग्राम कस्तरा तथा सायं 5ः30 बजे ग्राम मढ़ी और सायं 6ः30 बजे ग्राम अजमाइन में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *