Monday , November 2 2026
Breaking News

Umaria: बांधवगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ शावक की मौत, अवशेष मिले

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में एक 15 माह के बाघ शावक के अवशेष पाए गए हैं। यह घटना कब की है, पार्क प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वन विभाग ने बयान जारी किया है कि बाघ शावक की मौत दूसरे बाघ के हमले में हुई है।

बाघ के अवशेष मिलने पर सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वन विभाग ने की विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें कहा है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र खितौली, बीट गढ़पुरी के कक्ष 367 में एक नर बाघ शावक की अन्य अज्ञात बाघ के हमले से मौत हो गई है। परिक्षेत्र सहायक व बीटगार्ड को गश्ती के दौरान सुबह एक नर बाघ शावक का शव मिला है।

बाघ शावक के शव मिलने के बाद वन परिक्षेत्राधिकारी खितौली व उप वनमंडलाधिकारी मौके पर पहुंचे, इसके बाद सक्षम अधिकारियों को घटना की प्राथमिक सूचना दी गई। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन अनुसार क्षेत्र संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक परिक्षेत्र अधिकारी. सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व व एनटीसीए के प्रतिनिधि की उपस्थिति में मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद बाघ शावक के शव को जला दिया गया। मौका स्थल पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु का प्रथम दृष्ट्या कारण अन्य बाघ द्वारा मारने से मौत हो गई है। शरीर का कुछ भाग खाया हुआ पाया गया है। मौका स्थल से सैंपल एकत्रित कर विस्तृत जांच के लिए भेजा जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *