Friday , November 6 2026
Breaking News

Satna: राज्यमंत्री श्री पटेल 28 दिसंबर को सड़क भूमिपूजन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जनसंवाद भी करेंगे


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल 28 दिसंबर को रेवाचंल एक्सप्रेस से प्रातः 5ः38 बजे मैहर आयेंगे और अमरपाटन के लिये प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री श्री पटेल प्रातः 10 बजे अमरपाटन से ग्राम बिगौड़ी के लिये रवाना होंगे। प्रातः 10ः30 बजे ग्राम बिगौड़ी में 81 लाख रुपये लागत के बिगौड़ी-बदरखा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करेंगे और जनसंवाद करेंगे। इसी प्रकार राज्यमंत्री दोपहर 12ः30 ग्राम सन्नेही में 2 करोड़ 28 लाख रुपये लागत के सन्नेही-बरा मार्ग का भूमिपूजन करेंगे और अपरान्ह 3 बजे ग्राम पोंड़ी में जनसंवाद तथा 4 बजे ग्राम इटमा (खजुरी) पूर्व टोला और 5 बजे ग्राम इटमा (खजुरी) पश्चिम टोला में जनसंवाद कार्यक्रम में सम्लित होंगे।

नगरीय निकायों के अध्यक्षों का प्रशिक्षण प्रारंभ

प्रशासन अकादमी, भोपाल में नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित अध्यक्षों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें सतना, रीवा, अनूपपुर एवं विदिशा जिले की नगरीय निकायों के 25 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रशिक्षण में विषय-विशेषज्ञों ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्य-प्रणाली सहित अन्य विषयों की जानकारी दी गयी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *