Thursday , April 10 2025
Breaking News

Panna: मंच पर भिड़ीं भाजपा नेत्रियां, एक ने दूसरे को जड़ा थप्पड़

पन्ना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के पन्ना में 25वीं यूथ नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के समापन कार्यक्रम के दौरान मंचासीन भाजपा नेत्री आपस में भिड़ गईं और एक ने दूसरे को मंच पर ही जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। गनीमत यह रही कि मंच पर उपस्थित अन्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। यह वीडियो 22 दिसंबर के तलैया फील्ड में आयोजित कार्यक्रम का है, जो अब इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित मध्य प्रदेश शासन के छह मंत्रियों समेत भाजापा के कई नेताओं और पदाधिकारी भी शामिल थे।

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया बीच- बचाव

बताया जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जाने के बाद मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य चंद्र प्रभा तिवारी ने महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीलम चौबे को थप्पड़ जड़ दिया। जैसे ही वाद-विवाद और बढ़ने लगा तो मंच पर बैठी अन्य महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया नहीं तो मामला और भी बढ़ सकता था।

लोगों ने बनाया वीडियो और कर दिया प्रसारित

भाजपा नेत्रियां जब मंच पर लड़ रही थीं, उसी समय वहां उपस्थित लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और सारा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस कारण भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य को इतना गुस्सा आया कि उन्‍होंने अपनी सीट से उठकर जाकर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष को सीधा थप्पड़ जड़ दिया। दोनों नेत्रियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। मामले के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया वीडियो की जांच कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि तीन दिन बाद वीडियो प्रसारित होने के बाद भाजपा खेमे में सरगर्मी बढ़ गई है, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

मंत्री नितिन गडकरी ने किया उज्जैन-बदनावर फोरलेन का लोकार्पण

बदनावर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 69.1 किमी लंबे उज्जैन-बदनावर फोरलेन का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *