Wednesday , May 29 2024
Breaking News

MP Weather Alert: प्रदेश में अब कम होने लगेगा रात का तापमान, कुछ जगह वर्षा की संभावना

Madhya pradesh weather update night temperature will decrease in madhya pradesh: digi desk/BHN/भोपाल/हवाओं का रुख बदलने से वातावरण में नमी कम होने लगी है। इससे मध्य प्रदेश में धीरेधीरे मौसम साफ होने लगा है। इससे दिन का तापमान बढ़ने लगा है। बादल छंटने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा।

हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण रविवार तक प्रदेश में अधिकतर शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने के आसार हैं। उधर, गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक रहे। उज्जैन, भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। रीवा और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक एवं ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में सामान्य रहे।

गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में बना अवदाब का क्षेत्र काफी दूर हो गया है। इस वजह से उसका मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं हो रहा है। ओडिशा के पास बना प्रति चक्रवात अब छत्तीसगढ़ पर आ गया है। इस वजह से अब हवाओं के साथ नमी कम आ रही है। वर्तमान में कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में धीरेधीरे कमी आना शुरू होगी।

About rishi pandit

Check Also

मंदसौर में एक किसान ने तपती गर्मी में उगाया सेब, इस बार भी पेड़ पर सेब के फल लदे हैं

मंदसौर  सेब की बात जब हम सुनते हैं, हमारे मन में यही ख्याल आता है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *