Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Panna: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान, FIR दर्ज

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/  कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। इस वीडियो को भाजपा नेता राजपाल सिंह सिसौदिया ने आज सुबह ट्वीट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह के बयान पर भाजपा की ओर से तीखी आलोचना की जा रही है। इसके पहले भी पटेरिया भाजपा पर तीखे हमले करते रहे हैं।

भाजपा नेता राजपाल सिंह सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, यह कांग्रेस का असली चेहरा है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा पटेरिया मोदी जी की हत्या का बयान देकर समाज को विभाजित कर भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राजा पटेरिया ने यह बयान पन्ना जिले के पवई तहसील में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया।

वहीं, दूसरी तरफ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बहुत निंदनीय बयान है। इस मामले में पन्ना एसपी को तुरंत एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दे रहा हूं। इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। इसके बाद पन्ना में एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा- यह विद्वेष की पराकाष्ठा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा करने का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की जनता की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्ठा है। यह घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।

मैं देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं- कमल नाथ

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं। आज प्रदेश में एक नेता का कथित वीडिया प्रसारित हो रहा है, यदि उसमें तनिक भी सच्चाई है तो हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंत:करण से किया है और हमेशा करता रहूंगा। इस विषय पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

फतेहपुर में हुई बैंक लूट का कुछ ही घंटों में खुलासा, बैंककर्मी ने ही रची थी साजिश

दमोह  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार देर शाम फतेहपुर मध्यांचल ग्रामीण बैंक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *