Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Panna: सरपंच सहित 5 लोगों की चमकी किस्मत, खदान में मिला 14.21 कैरेट का हीरा, अनुमानित कीमत 70 लाख

 सरपंच को मिले चुके हैं अब तक 12 हीरे

इस साल का सबसे बड़ा हीरा

पन्ना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सोमवार को एक बार फिर सरपंच और उसके साथियों की किस्मत चमकी है। किसान और ग्राम पंचायत मनौर के सरपंच प्रकाश मजूमदार ने अपने पांच साथियों के साथ जरुआपुर के निजी क्षेत्र में खदान लगाई थी, जिसे चमचमाता हुआ 14.21 कैरेट का हीरा मिला है। इसकी कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रकाश मजूमदार को इसके पहले भी करीब 12 हीरे मिल चुके हैं, जिसमें यह सबसे बड़ा हीरा है। उसे उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि आने वाली नीलामी में इस हीरे को रखा जाएगा, यह हीरा इस साल का सबसे बड़ा हीरा है।

पन्ना नगर की समीपी ग्राम पंचायत मनौर से नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश मजूमदार पेशे से मध्यमवर्गीय किसान थे, जो अपनी खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

2019-20 में हीरा खदान लगाई थी

खेती में फायदा न होते देख किसान प्रकाश ने अपने कुछ साथियों के साथ वर्ष 2019-20 में हीरा खदान लगाई थी। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक 11 हीरे मिल चुके हैं। इनमें 7.44 कैरेट, 6.44 कैरेट, 4.50 कैरेट, 3.64 कैरेट के साथ कुछ छोटे हीरे मिल चुके हैं। प्रकाश ने 2022 में पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ा और चुनाव जीत गए।

सरपंच बनने के बाद मिले दो हीरे

सरपंच बनने के बाद प्रकाश को दो हीरे मिले हैं। जिसमें 3.64 कैरेट का हीरा व 12 दिसंबर को मिला हीरा भी शामिल है। इस बार खदान में सरपंच के साथ भरत मजूमदार, दिलीप मिस्त्री, रामगणेश यादव, संतु यादव शामिल थे। उन्होंने खदान में खुद मेहनत की व कुछ काम श्रमिकों से करवाया था। इसके बाद सभी पांचों की किस्मत चमकी है।

भंडारा कराकर बच्चों को पढ़ाएंगे

 सरपंच प्रकाश मजूमदार ने कहा कि हम सभी पांचों लोगों की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। इसलिए हीरा नीलम होने के बाद जो रकम मिलेगी, उससे हम सभी आपस में बांट लेंगे और गांव में शंकरजी के मंदिर में भंडारा कराएंगे। अपने बच्चों को अच्छी श‍िक्षा दिलाएंगे।

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *