Saturday , October 5 2024
Breaking News

MP Weather Alert: प्रदेश में चक्रवाती तूफान के असर से दो दिन बाद वर्षा के आसार

MP weather alert chances of rain after two days due to the effect of cyclonic storm in madhya pradesh: digi desk/BHN/भोपाल/  दो दिन बाद मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के असर से आठ दिसंबर को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं। जो नौ दिसंबर को तमिलनाडु के तट से टकराएगा।

इसके प्रभाव से हवा के साथ नमी आने के कारण 10 दिसंबर से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाएंगे। इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। उधर वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बने रहने से गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, लेकिन शुक्रवार से रात का तापमान फिर बढ़ सकता है। बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। इसके चलते रात के तापमान में फिर गिरावट होने लगी है। एक कमजोर आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के गुरुवार को उत्तर भारत में पहुंचने के आसार हैं।

इसके चलते गुरुवार से फिर हवा का रुख बदलने लगेगा। इससे शुक्रवार से न्यूनतम तापमान फिर बढ़ने लगेगा। उधर वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के गुरुवार को चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

यह तूफान शुक्रवार को तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद कर्नाटक की तरफ बढ़ने लगेगा। इससे नमी आने के कारण शनिवार से मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। इससे रात के तापमान में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान राजधानी में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

Anuppur: पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद को कमरे में किया बंद

अनुपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पुलिस चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल के बांका टोला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *