Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: जनसुनवाई में 174 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जन सुनवाई में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले के विभिन्न अंचलो से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 174 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंध मे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में जमीन का सीमांकन कराने, अनुकंपा नियुक्ति, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, गरीबी रेखा से नाम काटने, खाद्यान पात्रता पर्ची, दाखिल-खारिज कराने, धान उपार्जन का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनाने, विद्युत समस्या, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जमीन का कब्जा दिलाने, चिकित्सा सहायता, रोजगार दिलाने, बीमारी से मृत सुअरो का मुआवजा दिलाने संबंधी आवेदन लेकर आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर अनुराग वर्मा और अपर कलेक्टर संस्कृति जैन ने अपने कार्यालय में देर शाम तक मंगलवार को दूर-दराज के क्षेत्रों से आये सैकड़ो की संख्या में आवेदकों की समस्यायें सुनी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *