Wednesday , November 4 2026
Breaking News

katni : मणप्पुरम डकैती कांड- 5 राज्यों की खाक छान रही पुलिस, खाली हाथ लौट रही टीम

कटनी, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में हुई करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस कई राज्यों की खाक छान रही है लेकिन अभी तक सोना बरामद करने में सफलता नहीं मिल पाई है।कई टीमें शहर वापस लौटी हैं और उनके हाथ भी खाली रहे हैं।पुलिस का मुख्य फोकस फरार आरोपितों से पहले सोना बरामद करने का है और इसके चलते संभावित ठिकानों पर अभी पुलिस की टीमें काम रही हैं।प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, बिहार,झारखंड,महाराष्ट्र और दिल्ली तक पुलिस की टीमों ने अभी भी डेरा डाल रखा है।बिहार में काम में लगी कुछ टीमें वापस लौटी हैं लेकिन उन्हें फरारआरोपियों व सोने के संबंध में कोई खास सुराग नहीं मिल पाए हैं। मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में डकैती डालने के बाद आरोपित अलग-अलग ठिकानों की ओर भागे थे।दो युवक जहां अमदरा में मोटरसाइकिल छोड़ने के बाद भाग निकले थे तो वहीं चार लोग स्लीमनाबाद से ढीमरखेड़ा होते हुए बघराजी व मंडला की ओर भागे।उनमें से दो युवक शुभम तिवारी व अंकुश साहू को पुलिस ने निवास पुलिस के सहयोग से पकड़ा था।पुलिस का अनुमान है कि कुंडम के पास से फरार हुए दो आरोपियों के साथ दो अन्य लोग भी सहयोग कर रहे थे और सोना लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते से झारखंड की ओर भाग सकते हैं।इसके चलते इन राज्यों में पुलिस की टीम भेजी गई हैं लेकिन उन्हें दो दिन बीतने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है।

रिमांड की अवधि भी समाप्त होने की कगार पर

पुलिस ने शुमभ व अंकुश को गिरफ्तार किया था और न्यायालय से पूछताछ के लिए दस दिन की रिमांड ली थी। इसके अलावा रणवीर के नाम से कटनी के संजय मोदी से मोटरसाइकिल खरीदने वो एक अन्य आरोपी शहबाज मोहम्मद को भी पुलिस ने बक्सर से गिरफ्तार कर उसकी भी रिमांड ली है।दो दिन बाद तीनों की रिमांड की अवधि समाप्त होने वाली है और अभी तक पुलिस को पूछताछ में उनके कुछ खास मदद फरार आरोपियों व लूटे गए सोना के संबंध में नहीं मिल पाई है।

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *