Monday , May 20 2024
Breaking News

Shanivar Alert: शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान..!

Upaaye these 7 types of things should not be bought on saturday: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सनातन धर्म में सभी सात दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होते हैं। शनिवार भगवान शनि देव का माना जाता है। ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। स्वभाव से शनि देव क्रूर ग्रह हैं। शनि देव बहुत जल्दी नाराज होते हैं। आज हम आपको शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए कुछ आवश्यक बातें बता रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है।

शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें

1.सरसों तेल

शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशनियां आती हैं। कई तरह के रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं।

2.लोहा

शनिवार के दिन लोहे से बना सामान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। बल्कि एक दिन पहले लोहा खरीद कर शनिवार को दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्ति होती है।

3.उड़द

शनिवार को उड़द की दाल खरीदने से शनिदेव नाराज होते हैं। उड़द की दाल एक दिन पहले ही यानी कि शुक्रवार को खरीदकर ला सकते हैं। वहीं, शनिवार को यह दाल दान करने से शनि की कृपा बनी रहती है।

4.कोयला

शनिवार को कोयला खरीदने से शनिदेव क्रोधित होते हैं। इस दिन कोयला खरीदने से बचें। शनिवार के दिन कोयला खरीदना भी बहुत अशुभ होता है। कहते हैं कि इस दिन कोयला खरीदने से आपको शनि के दोष लगते हैं और आपकी तरक्‍की में भी बाधा आती है।

5.काजल

शनिवार को जिन वस्‍तुओं को खरीदने से शनिदेव नाराज होते हैं उनमें से काजल भी एक है। अगर आप काजल लगाने की शौकीन हैं तो इसे भूलभर भी शनिवार को न खरीदें। ऐसा करने से शनिदेव आपके वैवाहिक जीवन में कष्ट पहुंचाते हैं।

6.नमक

शनिवार के दिन नमक न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।

7.काला कपड़ा

शनिवार को न ही काला कपड़ा खरीदना चाहिए और न ही फेंकना चाहिए। इसके विपरीत शनिवार को काला कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है।

शनिवार को इन 4 चीजों का सेवन भूलकर भी ना करें

लाल मिर्च

यदि आप शनिदेव के क्रोध से बचना चाहते हैं तो शनिवार को लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।

दूध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह यौन इच्छाओं का कारक ग्रह है। इसके अलावा शनिदेव अध्यात्म और सत्य को बढ़ाने वाले ग्रह हैं, इसलिए शनिवार को दूध का सेवन करने से व्यक्ति को बचना चाहिए।

मांस-मदिरा

शनिवार के दिन मदिरापान, मांस या नशीली चीजों का सेवन करने से शनिदेव की कुदृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।

मसूर दाल

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि मसूर का रंग लाल होने के कारण इसका संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल और शनि दोनों ग्रह का स्वभाव क्रोधी है, इसलिए यदि शनिवार को मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *