Wednesday , May 8 2024
Breaking News

Rashifal 3rd December: सिंह राशि वाले निवेश में सावधानी बरतें, जानिए शनिवार का पंचांग और राशिफल

03 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   एकादशी29:34 तक
नक्षत्र  रेवती30:16 तक
करणवणिज
विष्टि
17:33 तक
29:34 तक
पक्षशुक्ल 
वार   शनिवार 
योग  व्यतीपात28:34 तक
सूर्योदय06:53 
सूर्यास्त17:39 
चंद्रमा   मीन 
राहुकाल09:35−10:55 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमार्गशीर्ष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:55 − 12:38

राशिफल

मेष-आपको अपने शरीर की थकान को दूर करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए पूर्ण आराम की आवश्यकता है, अन्यथा शरीर की थकान आपके मन में निराशावाद को जन्म दे सकती है। आपकी लगन और मेहनत पर लोगों की नजर पड़ेगी और आज इसकी वजह से आपको कुछ आर्थिक फायदा हो सकता है।

वृषभ- आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य होगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। जरूरत के समय मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्यार में अपने रूखे व्यवहार के लिए क्षमा मांगें। आज आप अपने खाली समय का सदुपयोग करेंगे और उन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे जो पूर्व में पूरे नहीं हो सके थे।

मिथुन- हृदय रोगियों के लिए कॉफी छोड़ने का सही समय है। अब इसका जरा सा भी प्रयोग हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

कर्क-आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और उम्मीदों के लिए नए दरवाजे खोल देगी। हालांकि पैसा आसानी से आपकी मुट्ठी से फिसलेगा लेकिन आपके अनुकूल सितारे आपको कष्ट नहीं होने देंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।

सिंह-सामाजिक मेलजोल से ज्यादा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था, आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ बदलाव करने से पहले सबकी राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।

कन्या-अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। आज आपको बिना किसी की सलाह लिए कहीं भी धन का निवेश नहीं करना चाहिए। आज आप परिजनों के साथ जीवन के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठकर बात कर सकते हैं।

तुला-रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज आपकी दिल की धड़कन आपके प्रिय के साथ तालमेल बिठाती हुई प्रतीत होगी। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को समय देने से बेहतर है कि आप खुद को समय दें।

वृश्चिक-माता-पिता को नज़रअंदाज़ करना आपके भविष्य की संभावनाओं को नष्ट कर सकता है। अच्छा समय बहुत लंबा नहीं रहता। मानवीय क्रियाएं ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। धन कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे।

धनु-आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त समय होगा। माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करेंगे। अपने मेहमानों के साथ बुरा व्यवहार न करें।

मकर-अपनी सेहत का ख्याल रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और जरूरी चीजें ही खरीदें। परिवार में आप संधि कराने वाले दूत के दायित्व की पूर्ति करेंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपका प्यार देखकर आज आपका प्रेमी कुछ परेशान रहेगा।

कुंभ-भय, ईर्ष्या और घृणा जैसी नकारात्मक भावनाओं में भी कमी आएगी। इस राशि के कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार से आप परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी आपसे इसलिए नाराज़ हो सकते हैं क्योंकि आप उनसे कोई बात शेयर करना भूल गए थे।

मीन- शराब पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी हमला करती है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें।

About rishi pandit

Check Also

बड़े हनुमान मंदिर की आरती में शामिल होना चाहते हैं तो पहननी होगी धोती

उत्तर प्रदेश अगर आप संगम के समीप स्थित बंधवा बड़े हनुमान मंदिर (लेटे हुए हनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *