Monday , May 20 2024
Breaking News

MP: बच्चे फास्ट फूड से बचें और प्राकृतिक चीजों को अपनाये : राज्यपाल श्री पटेल


सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि फिजियोथैरेपी के ज़रिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। इस दिशा में शोध एवं अनुसंधान के और अधिक प्रयास किए जाना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल रविवार को गाँधी मेडिकल कॉलेज में हुई एक दिवसीय आरोग्य भारती की राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अपना स्वास्थ्य खुद की ज़िम्मेदारी है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवन शैली में अपना कर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है।
राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों को फास्ट फ़ूड से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चीजें कुदरत की देन हैं, उन्हें अपनाएँ। अनियमित खान-पान से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। स्वास्थ्य सुधार की दृष्टि से नियमित खान-पान पर ध्यान देना होगा। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि फिजियोथैरेपी सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने का काम करती है। इससे रोगों का निदान आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा तंत्र जहाँ एक ओर व्यवसाय है, वहीं इसके माध्यम से समाज-सेवा के भी पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। सभी को इस दिशा में भी विचार करना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि फिजियोथैरेपी एक ऐसी उपचार प्रणाली है, जिसमें बिना दवाई और इंजेक्शन के शरीर की आंतरिक समस्याओं का निदान होता है। फिजियोथैरेपी में व्यायाम, उष्मा, प्रकाश, जल, विद्युत प्रवाह इत्यादि विशिष्ट उपचारात्मक उपायों से बीमारी और विकारों का उपचार किया जाता है।

सितंबर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के परिणाम घोषित
सफल अग्निवीर सैनिक 29 नवम्बर को जबलपुर में करेंगे ज्वाइन

जबलपुर कैंप में भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर पुरूष भर्ती रैली 15 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित की गयी। इसके परिणाम 26 नवंबर को घोषित कर दिये गये हैं। परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परिणाम सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर पर सूचना पटल पर भी प्रकाशित कर दिये गये हैं। सभी सफल उम्मीदवार 29 नवम्बर को सुबह 8ः30 बजे सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर पहुंचकर प्रारंभिक परिचय सत्र में शामिल हो। समय पर न पहुंचने वाले चयनित उम्मीदवारों के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *