
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी के सफल नेतृत्व में 3 वर्ष पूर्ण होने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है श्री तिवारी ने कहा कि देश एवं प्रदेश के नेतृत्व से प्राप्त हुए मार्गदर्शन से ही मैं अपने दायित्व के सफलता पूर्वक 3 वर्ष पूर्ण किए हैं।
देश की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की अंत्योदय के लिए किए जा रहे कार्यों लाड़ली लक्ष्मी 2 योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, मातृत्व वंदना योजना, गरीब कल्याण योजना, संबल योजना एवं जन हितेषी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए हमारे सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया है
श्री तिवारी ने कहा कि सफलता पूर्ण 3 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग प्रदान करने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी इसी तरह का सहयोग प्राप्त होता रहे
भाजपा पार्टी पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने बताया कि श्री तिवारी के नेतृत्व में आज सफलता पूर्ण आज 3 वर्ष पूर्ण हो गए इन 3 वर्षों के दौरान देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में हमारे मंडल द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल जी एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई के सपनों को साकार करने के लिए हमारी पार्टी की सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य कर रहे है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण के लिए जो सपना देखा था आज वह साकार हो रहा है पेसा एक्ट प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के द्वारा किया गया है जिसकी प्रशंसा चारों ओर की जा रही है।
समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अंत्योदय के लिए उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए,स्वच्छता अभियान के लिए पूरी लगन और सत्य निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
आपदा काल के दौरान कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए डोर टू डोर जाकर मंडल के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर 90% नागरिकों को टीकाकरण जन जागरूकता अभियान चलाकर आम जनमानस को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया व टीकाकरण करवाया है। जिसकी प्रशंसा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों ने किया है।
Bhaskar Hindi News