Thursday , May 16 2024
Breaking News

Rashifal 23rd November: आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा, जानिए बुधवार का पंचांग और राशिफल

Aaj Ka Panchang 23 November 2022: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दर्शी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दर्शी तिथि आज सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावास्या लग जायेगी, जो की अगले दिन भोर 4 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या है।

शुभ मुहूर्त

  1. त्रयोदशी तिथि – सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक
  2. शोभन योग – 3 बजकर 40 मिनट तक
  3. विशाखा नक्षत्र  – रात 9 बजकर 37 मिनट तक

राहुकाल

दोपहर 12:07 से दोपहर 01:27 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:45 बजे 

सूर्यास्त- शाम 5: 25 बजे

राशिफल

मेष: आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आज शाम के समय आपको अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने का इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें। आज समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति सर्वत्र फैलेगी। परिवार में भी आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष: आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। अगर आज आप अपने व्यापार का स्थान बदलने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का आज आपको समाधान मिलेगा, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार भी कर सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए बहुत ही रचनात्मक रहने वाला है। आज आपके दिमाग में कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पार्टनर से शेयर कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज वही काम सौंपा जाएगा, जो उन्हें बेहद प्रिय है, जिसे करने से उनका उत्साह और बढ़ेगा। आज छात्रों को अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से लंबित अपने कार्यों को निपटाने के लिए आप अपने भाई से चर्चा कर सकते हैं। आज आप नौकरी में जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिजनों के साथ विवाह, जन्मदिन आदि किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज नौकरी और ऑफिस में आपके विचारों का स्वागत होगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, फिर भी आज आप धार्मिक कार्यों के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको इस ओर ध्यान देना होगा, कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके किसी काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं जिससे आपको सावधान रहना होगा।

कन्या: आज के दिन भाग्य हर मामले में आपका साथ देता नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी आज के दिन आपको अपना काम सोच-समझकर करना होगा और अपने व्यवहार में सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी होगी. यदि आज आपके आसपास कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उससे दूर ही रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आप जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ करें, तभी उसमें सफलता मिलेगी।

तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। यदि आपकी जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पारिवारिक मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और दोस्तों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज पूरे दिन आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों या दोस्तों के साथ मिलकर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी तो आज किसी रिश्तेदार के सहयोग से वह समाप्त हो जाएगी। परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह समाप्त होती नजर आ रही है।

धनु: आज का दिन आपके प्रभाव और वैभव में वृद्धि का रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन करने से पहले आपको अपने पिता की सलाह जरूर लेनी चाहिए, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आज रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। यदि कोई रोग है तो आज उनके कष्ट बढ़ सकते हैं।

मकर: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने पिता से कुछ कहेंगे तो उसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी।

कुम्भ: आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है। यदि आज आप किसी सदस्य से जुड़ा कोई फैसला लेते हैं तो बहुत ही सोच समझ कर लें। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि जीवन साथी के साथ कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। आज व्यापार में यदि आपको कोई जोखिम उठाना पड़े तो उसका परिणाम आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको मधुर व्यवहार से अपनी समस्याओं को दूर करना होगा। यदि आप अपना कोई नया कार्य करते हैं तो उसमें अवश्य ही सफल होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *