Monday , July 1 2024
Breaking News

प्रदेश के श्योपुर में तीन ऐसे गांव जहां घरों से ज्यादा हैं मोर

OMG: श्योपुर/मध्य प्रदेश में श्योपुर तहसील में ऐसे 3 गांव हैं जो राष्ट्रीय पक्षी मोर का स्वर्ग कहे जाते हैं। इन तीनों गांव जाटखेड़ा, नगदी व ददूनी में जितने घर नहीं हैं उतनी मोर हैं। यहां के हर घर की छत या आंगन पर मोर नजर आते हैं। महिलाओं से लेकर बच्चे तक हाथ में दाना लेकर मोरों को चुगाते दिख जाएंगे। जब मौसम सुहाना होता है इन गांवों में जगह-जगह मोर नाचते नजर आते हैं।

श्योपुर शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर बसे जाटखेड़ा गांव में 290 घर हैं। इस गांव में मोरों की संख्या 430 से ज्यादा है। जाटखेड़ा से ही सटे नगदी गांव में करीब 135 परिवार निवास करते हैं, इसी गांव में मोरों की संख्या 220 से ज्यादा है। जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर बसा ददूनी गांव तो मोरों के लिए सबसे मुफीद जगह है। ददूनी में तकरीबन 150 परिवार हैं और मोरों की संख्या 250 से ज्यादा है।

ददूनी सरपंच सावित्री भीमसिंह जाट ने बताया कि घरों की छतों पर मोरों के झुंड बैठे रहते हैं। जाटखेड़ा सरपंच रामभजन बैरवा ने बताया कि उनके गांव में मोरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम मोरों के कलरव से गांव में जो माहौल रहता है वह अद्भुत है। नगदी के जीवन मीणा ने बताया कि उनके गांवों में मोर का इंसानों में इतना मेलजोल है, कि महिला व बच्चे हाथ में दाना रखकर मोरों को चुगाते हैं। घरों के कमरे व चौके तक घूमते दिखते हैं। गांव में जब भी बाहर से कोई मेहमान आतें हैं तो इतने ज्यादा मोरों को देखकर हतप्रभ हो जाते हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

पन्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 7 किलो 500 ग्रा. मादक पदार्थ किया जब्त

पन्ना पन्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 7 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *