Saturday , October 5 2024
Breaking News

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका भाग्य, जानिए 19 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope from november 13 to19

मेष (21 मार्च -19 अप्रैल)

मेष राशि के जातक सपनों को पूरा करने पर ध्यान दें। दूसरे आपके बारे मे क्या सोचते हैं इन्हें नजरअंदाज कर कुछ अलग करें। स्वभाव से विपरीत व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। नया और साहसिक करने का समय है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें।

वृष (अप्रैल 20 – मई 20)

वृषभ राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। आलस को त्याग दें और सक्रियता दिखाएं। आपके लिए कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति सलाहकार की भूमिका निभा सकता है। बचपन के किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। सिर्फ आवश्यकता की चीजों पर खर्च करें।

मिथुन (21 मई- 20 जून)

मिथुन राशि के जातकों को किसी वृद्ध व्यक्ति से सहायता मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारी द्वारा आपको नया कार्य दिया जा सकता है। दस्तावेजों से जुड़े काम पूरे कर सकते हैं। काम के साथ-साथ परिवार और मित्रों को भी समय दें। सरकारी काम काज में समय लग सकता है। अपने लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए सही समय है।

कर्क (21 जून-22 जुलाई)

कर्क राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। कुछ भी करने से पहले शांत मन से विचार करें। कार्यस्थल पर देरी से पहुंचने पर कुछ निराशाजनक हो सकता है। नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। किसी से मुलाकात के बाद उसके प्रति लगाव हो सकता है।

सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)

अपने व्यापार पर ध्यान देने और उसे बेहतर करने का समय है। दोस्तों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। परिवार में किसी महिला को कंधे या कान में कोई समस्या हो सकती है। कोई खोई हुई चीज प्राप्त हो सकती है। अपने खान-पान की आदत का ध्यान रखें।

कन्या (23 अगस्त- 22 सितंबर)

कन्या राशि के जातक अपने मन की बात सुने। किसी व्यक्ति द्वारा कार्यस्थल पर आपके खिलाफ झूठ बोला जा सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझेंगे। उधार दिया हुआ धन जल्दी प्राप्त होगा।

तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)

दूसरों की परवाह के बीच अपनी जरुरतों को पूरा करना न भूलें। आप तनाव पूर्ण महूसस करेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को अभी और जूझना पड़ेगा। अगर आप आईटी, रिसर्च या ऑटोमेशन से जुड़ा कोई स्टार्टअप करने की योजना बना रहे हैं तो इसमें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। आमदनी भी होगी जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।

वृश्चिक (अक्टूबर 23- नवंबर 21)

क्या हो रहा है क्या नहीं इस बारे में चिंता करने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। एक समय पर एक ही काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अपने खान-पान पर ध्यान न देने की वजह से आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी छोड़कर किसी काम को करने की योजना बना रहे हैं तो ये विचार मन से निकाल दें और जो काम कर रहे हैं उसी पर ध्यान दें। आपको परिवार से सहयोग मिलेगा। नए लोगों से दोस्ती होगी जो लंबे समय तक बनी रहेगी। जीवन में आप किसी नई दिशा में जा सकते हैं। हिम्मत और खुद पर विश्वास रखें।

मकर (22 दिसंबर-जनवरी19)

मकर राशि के जातकों के लिए ये समय परिवर्तन लेकर आएगा। आप किसी नई नौकरी या व्यापार से जुड़े काम में खुद को व्यस्त महसूस करेंगे। पारिवारिक मामलों में शांति बनी रहेगी। उस जगह राय देने से बचें जहां लोग आपकी राय नहीं चाहते हों। आपको आगे जाने की दिशा में सोचने की आवश्यकता है।

कुम्भ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय खुद की बात सुनने का है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी बात का तनाव ले सकते हैं। प्रेम के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। दस्तावेज से जुड़े कामों को कुछ समय के लिए टाल ना बेहतर होगा। दुनिया की भागदौड़ से अलग ये समय शांति में व्यतीत करने का है।

मीन (19 फरवरी-मार्च 20)

दिमागी तौर पर खुद को खुला रखें। आपको अपने आस-पास से समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार और मित्रों को हल्के में न लें। नौकरी में बदलाव के लिए किसी सहयोगी से संपर्क करने पर लाभ होगा। घर में खर्च ज्यादा होगा। छात्रों के लिए परिश्रम करने का अच्छा समय है।

About rishi pandit

Check Also

Shardiya Navratri: नवरात्र में इन पांच ज्योतिष उपायों को करने से धन की होगी बरसात

नवरात्र में कलश स्थापना से माता रानी का स्वागतमाता शैलपुत्री की पूजा से आरंभ होता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *