सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन के ग्राम मगराज एवं रामगढ़ पहुंचकर धान खरीदी केंद्र का उद्दघाटन किया और आम जन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों से कहा कि नागरिकों का प्रत्येक कार्य समय-सीमा के अंदर पूर्ण होना चाहिए। किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि हम सब जनता के सेवक हैं, सभी सेवा भाव से कार्य करें। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित रहें।
गुरूनानक जयंती पर दी शुभकामनाएँ
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती पर शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरूनानक देव जी ने हमेशा समाज में सामाजिक समभाव और सद्भाव के लिये काम किया। वे समाज में निर्धन वर्ग के हितों के पक्षधर थे। उनके उपदेश आज भी प्रसांगिक हैं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने गुरूनानक जयंती को सच्च्हार्द पूर्ण माहौल में मनाये जाने का आग्रह प्रदेशवासियों से किया है।